जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2024 at 08:50 PM , 146गोला गोकर्णनाथ खीरी गोला नगर के एक मोहल्ला कु टोला निवासी एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। कार्रवाई न होने से नाराज पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके कारण परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 24 मई की शाम को उसकी भाभी नगर के बांकेगंज मार्ग स्थित एक दुकानदार के यहां काम करने गई थी। वहीं मौजूद तीन युवक
पैसों का लालच देकर महिला को कार में बैठाल कर रात लगभग ग्यारह बजे तहसील के पीछे स्थित एक गांव ले गए। युवक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीनों युवकों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान तीनों युवकों और तहसील में चौकीदार के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। और पुलिस ने मामला रफा - दफा कर विवाहित और युवकों को घर भेज दिया। शुक्रवार को उन्हें तीनों युवकों ने विवाहिता के पति के साथ अभद्रता कर मारपीट की। जिससे उसके शरीर पर काफी चोटे आई हैं। मारपीट की तहरीर लेकर विवाहिता का पति जब कोतवाली पहुंचा ,तो कोतवाली पुलिस ने बैठा लिया और काफी देर बाद छोड़ा। जिसके कारण विवाहिता के पति ने कार्रवाई न होने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए । जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक के द्वारा वीडियो प्रसारित करके पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया गया है। वायरल हुई वीडियो में कहा गया है कि उसकी पत्नी कल से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को मनगढ़ंत बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments