सी0एम0एस0 के ‘‘मिशन इन्टरैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत शहर के कम्पनी बाग परिसर में विद्यार्थियों को कराया गया योगासन

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर।

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘मिशन इन्ट्रैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत विद्यार्थियों को शहर के कम्पनी बाग परिसर में योगासन कराया गया।

योग प्रशिक्षक रमेशचन्द्र गुप्ता व पंकज राजवंशी के द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, पद्मासन, शीर्षासन, वृक्षासन, ताड़ासन व नटराजासन व शवासन आदि योगासन कराए गए।

योगासन करने आए विद्यार्थी काफी उत्साहित होकर अनुशासित ढंग से योगा सीख रहे थे।

इस मौके पर विद्यालय के मिशन इन्टरैक्ट के प्रभारी नितीश खन्ना, शिक्षक, आर0के0 सिंह व शहर के समाजसेवी राममोहन गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में प्रतिदिन सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया, जिससे बच्चे स्वस्थ रहें व बीमारियों से बचे रहें। साथ ही उन्होंने योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

परिसर में उपस्थित अभिभावकों व अन्य लोगों ने सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘मिशन इन्टरैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ की सराहना करते हुए कहा यह बच्चों के लिए प्रेरणादायक मुहिम है, जिससे बच्चों का शैक्षिक विकास के साथ-साथ शारीरिक व सामाजिक विकास भी हो रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top