पत्रकार के पिता का निधन,पत्रकार जगत में शोक

लखीमपुर खीरी , 306

लखीमपुर खीरी। लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र के संवाददाता उमंग गुप्ता के पिता 55 वर्षीय व्यवसाई संजय गुप्ता का निधन शनिवार को उनके आवास पर हो गया। बताते चलें कि संजय गुप्ता शनिवार को अपनी डिस्पोजल फैक्ट्री पर रोज की तरह काम देख रहे थे, तभी दोपहर करीब 3 बजे हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर परिवार के शुभ चिंतक उनके घर पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त की।उनके निधन से व्यवसाई व पत्रकार जगत में शोक का माहौल है। सोमवार 27 मई को उनके शास्त्रीनगर घर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top