रोडवेज की अनुबंधित बस और मैजिक में हुई जोरदार टक्कर में पांच की मौत घटना के बाद मची चीख पुकार,जिला प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा

लखीमपुर खीरी , 202

लखीमपुर खीरी।रविवार को लखीमपुर खीरी में एक बड़ा हादसा हो गया जब रोडवेज की एक अनुबंधित बस बहराइच रोड पर जा रहीं थीं तभी सवारियों से भरी हुई एक मैजिक से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर लगने के बाद बस और मैजिक दोनों सड़क के किनारे बने खड्डे में जा गिरी।बस और मैजिक की टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक में बैठी सवारियां उछलकर दूर जा गिरी और घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।रविवार को दोपहर को रोडवेज की अनुबंधित बस सवारियों से भरी मैजिक में भीड़ गई जिसमें मैजिक में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई इस बड़े हादसे में रोडवेज बस और मैजिक में भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।चार मृतकों की पहचान और एक अज्ञात कुल पांच की मौत होने की पुष्टि की गई है जिसमें,मोनिस 30 वर्षीय पुत्र अच्छन निवासी बिरुआई थाना ईसानगर खीरी,अमन सात वर्षीय पुत्र जितेंद्र निवासी जसवंंतनगर थाना खमरिया,रिजवान 30 वर्षीय पुत्र सुभान निवासी सिसैया थाना धौरहरा,बुद्धराम पुत्र रामधन निवासी राजजापुर बनकटवा थााना मोतीपुर जिला बहराइच,अज्ञात  30 वर्षीय है।लखीमपुर खीरी पीलीभीत-बस्ती हाईवे रविवार को एक बार फिर खून से लथपथ हो गया एक्सीडेंट में पाच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर प्रशासन और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा।जानकारी मुताबिक थाना खीरी क्षेत्र के चहमलपुर के पास लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस और मैजिक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री जख्मी हो गए। हादसे के बाद बस सड़क से उतरकर खाई में पहुंच गई। घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर बचाव एवं राहत कार्य देखा। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। रोडवेज की अनुबंधित बस बहराइच की तरफ से लखीमपुर की तरफ आ रही थी। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। इस हाईवे पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक साथ कई लोगों की जानें जा चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top