अखबार में छपी खबर,पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

लखीमपुर खीरी , 206

खबर का असर 

लखीमपुर खीरी।---‐--------------- अखबार में छपी खबर,नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप,पीड़िता विधवा महिला ने एसपी डीएम को दिया प्रार्थना पत्र रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग नामक शीर्षक से अखबार में छपी खबर का खीरी पुलिस ने संज्ञान लेकर पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और थाना खीरी में मुक़दमा दर्ज किया है।आपको बता दें कि थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव की नाबालिक लड़की को थाना लहरपुर जनपद सीतापुर क्षेत्र के एक गाँव निवासी लड़के के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था जिसको लेकर रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़िता विधवा महिला ने 17 मई 24 को थाना खीरी पुलिस को शिकायत पत्र दिया था लेकिन पुलिस पीड़िता से नाबालिक होने का प्रमाण मांग रही थी और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था जिसके बाद अखबार में छपी खबर को लेकर एसपी ने आदेश दिया और पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो गई है।इस सम्बन्ध में 24 मई 2024 को पीड़िता विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद शाहा से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा था और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी,वहीं एसपी खीरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खीरी पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए थे और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।पीड़िता की तहरीर के आधार पर खरी पुलिस ने मुकदमा संख्या 0256/24 मई 2024 भदसं 1860 धारा 363,366 बनाम सूरज पुत्र सुरेश ग्राम नीबौरी थाना लहरपुर जनपद सीतापुर,अनिल पुत्र ढ़ोड़े ग्राम नीबौरी थाना लहरपुर जनपद सीतापुर,दिनेश पुत्र सुरेश थाना क्षेत्र खीरी,काजल पत्नी दिनेश थाना क्षेत्र खीरी जनपद लखीमपुर के नाम मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी खीरी अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है शीघ्र ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा ।

Related Articles

Comments

Back to Top