दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से उचक्के ने पार चालीस हज़ार
लखीमपुर खीरी May 18, 2024 at 11:05 AM , 159गोला गोकरननाथ खीरी
गुरुवार को नगर की मिल रोड पर दिनदहाड़े उचक्को ने एक किसान के बाइक की डिग्गी में रखे 40 हजार रुपए की नगदी पार कर दी। घटना से किसान बहुत परेशान है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम काजरकोरी निवासी श्रीराम पुत्र नंदलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रूपये निकालकर लाया था। तहरीर के मुताबिक किसान ने रुपए डिग्गी में रख लिए और स्प्रे मशीन का चार्जर लेने के लिए मिल रोड स्थित एक दुकान पर गया था। इसी दौरान किसी ने बाइक की डिग्गी से 40 हजार रूपये और बैंक की तीन पास बुकें निकाल ली। दिनदहाड़े हुई घटना से दहशत फैल गई। दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे एक व्यक्ति नीले रंग की शर्ट पहने बाइक के पास खडा भी दिखाई दे रहा है। किसान कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल इंद्रजीत सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments