कवि अनिल अमल बने स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी May 16, 2024 at 06:00 PM , 184राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर वीर रस के लोकप्रिय कवि अनिल अमल को राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय उत्तर प्रदेश, के द्वारा नगर पालिका परिषद लखीमपुर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया ।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय जी ने इस आशय का पत्र कवि अनिल अमल को सौंपते हुए कहा की स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए अनिल अमल जी की प्रतिभा और प्रसिद्धि का लाभ नगर पालिका को मिलेगा इससे हमारे नगर को हम और अधिक स्वच्छ बना सकेंगे । आज इस अवसर पर हम उनका अभिनंदन करते हैं।
इस अवसर पर अनिल अमल ने राज्य मिशन निदेशालय का धन्यवाद करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जब हम स्वच्छता की दृष्टि से देश के शहरों की ऊंची रैंकिंग देखते हैं तो स्वाभाविक है कि हमारे मन में यह विचार अवश्य आता है की स्वच्छता की इस रैंकिंग में हमारे नगर की रैंकिंग प्रथम तीन में हो, इससे हमारा आत्मसम्मान आत्म गौरव तो बढ़ेगा ही साथ ही हमारे स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत बेहतर होगी ।हम सब मिलकर जी जान से प्रयास करेंगे और इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments