कोर्ट के आदेश पर रोडवेज ए आर एम के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी , 150

गोला गोकरननाथ खीरी
कोर्ट के आदेश पर गोला रोडवेज डिपो के  ए आर एम महेश चंद्र कमल के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला नगर के गजेंद्र पुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार पांडे लखीमपुर में प्राइवेट जॉब करते हैं।  रोजाना रोडवेज बस से लखीमपुर आते जाते हैं। प्रमोद पांडे की शिकायत है कि गोला रोडवेज बसें गोला से लखीमपुर तक का ₹54 किराया वह वसूलती हैं जबकि गोला से लखीमपुर की दूरी 39 किलोमीटर है। उनकी शिकायत है की रोडवेज डिपो की तीन बसें ही गोला से लखीमपुर बस अड्डे तक जाती हैं बाकी 22 बसें बाईपास से ही लखनऊ के लिए मुड़ जाती हैं और यात्रियों को बाईपास पर ही उतार दिया जाता है। विभाग पर आरोप है कि पूरा किराया वसूलने के बाद रोडवेज डिपो पर उतरने के बजाय बाईपास पर उतार कर यात्रियों के साथ महकमा धोखाधड़ी करता है। बाईपास पर उतरने वाले यात्री शहर के अंदर या बस अड्डे तक जाने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च करते हैं। तब पहुंचते हैं। प्रमोद कुमार पांडे की शिकायत पर कोर्ट ने गोला सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज महेश चंद्र कमल के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है । मामले की छान बीन शुरू हो गई है।
बता दें कि यह आम शिकायत है और यात्रियों को वर्षों से इस तरीके की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है परंतु यह पहला मामला है कि किसी यात्री ने कोर्ट की शरण लेकर आम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का साहस दिखाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top