भीरा में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची भारी फोर्स,पचासों आशियाने जमींदोज, सैकड़ों बेघर
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2026 at 08:59 PM , 7विश्वकांत त्रिपाठी
भीरा-खीरी/पलिया/लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-731रोड किनारे घुमंन्तूजाति के माहोत विरादरी लो वर्षों से भीरा कस्बे में अनाधिकृत रूप से बसे थे,
लंबे समय से इन्हें हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया लंबित थी, अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई विगत एक सप्ताह पूर्व से की गयी तैयारी के बाद शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिले के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के क्रम में यह कार्रवाई हुई।
अतिक्रमण हटाने के लिए केई तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 200 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी और 10 यातायात आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर सर्विस की 10 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची।
प्रशासन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने अपने घर और मकान स्वयं हटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों के मकान/निर्माण अतिक्रमण की कार्रवाई की जद में आ रहे हैं, उनमें से कुछ लोगों को 3 डिसमिल का आवासीय पट्टा भी पूर्व में दिया जा चुका है। इससे पूर्व भी संबंधित लोगों को आवासीय पट्टा दिए जाने की बात सामने आई है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भीरा कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments