13 बोरी यूरिया के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

लखीमपुर खीरी , 9

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 585 किलो यूरिया खाद के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
    इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
दरअसल तृतीय वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी के मार्गदर्शन और खखरौला कंपनी कमांडर सुभाष कुमार की निगरानी में गुप्त सूचना के आधार पर खखरौला और रननगर सीमा चौकी की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 708 के पास भारतीय क्षेत्र में घेराबंदी कर की गई। 
   इस दौरान भारत से नेपाल जा रही चार बाइक को रोका गया, जिन पर 45-45 किलो की 13 बोरियों में कुल 585 किलोग्राम अवैध रूप से‌ नेपाल ले जाते समय पकडी।
   पकड़े गए तस्करों की पहचान अंकित कुमार 16 वर्ष,चंदन कुमार चौरसिया 24 वर्ष, तथा सर्वजीत सिंह 46 वर्ष निवासी ग्राम बनवीरपुर,रननगर थाना तिकुनिया के रूप में हुई है। 
    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खाद को नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे। वही कार्रवाई के दौरान एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
एसएसबी ने बरामद खाद, मोटर साइकिलें और पकड़े गए तस्करों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय तिकुनिया के सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top