*शारदानगर में ऐप्जा संगठन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन*

लखीमपुर खीरी , 8

*सचिन शुक्ला लखीमपुर खीरी*

*शारदानगर, लखीमपुर खीरी। दिनांक 18 सितंबर 2026 को शारदानगर में ऐप्जा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अनुराग सारथी, चीफ को-ऑर्डिनेटर तथा जिला अध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला की उपस्थिति रही*।

*बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसी क्रम में शारदानगर की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई*।

*मुख्य अतिथि श्री अनुराग सारथी द्वारा त्रिभुवन लाल वर्मा को शारदानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सचिन शुक्ला को उपाध्यक्ष, संजीव मिश्रा को महामंत्री, सोनू पटेल को संगठन मंत्री तथा अफजल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई*।

*इसके अलावा इरफान को संयुक्त सचिव तथा नीरज यादव को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों एवं संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया*।

*बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक का समापन आपसी एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ*।

Related Articles

Comments

Back to Top