तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार वन विभाग विभाग हुआ सक्रिय जिले में लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों से दहशत
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2026 at 06:53 PM , 6(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)
धौरहरा खीरी। धौरहरा इलाके के सिसैया खुर्द गांव में देर रात तेंदुए द्वारा एक बछड़े पर हमला किए जाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोग रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।
जानकारी के अनुसार,गांव के पूर्वी छोर पर जगदीश पुत्र हुलासी का करीब एक वर्षीय बछड़ा घर के बाहर बंधा हुआ था। देर रात तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही धौरहरा वन रेंज के अधिकारी अंबुज मिश्रा, राजा राम तिवारी और अन्य वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे।वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने गांव में तेंदुए की चहलकदमी पर निगरानी रखने की बात कही है।
वन विभाग द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी बात कही गई है। लगातार दूसरी घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments