कोतवाल के लाइन हाजिर होने से पुलिस महकमे में हलचल एसपी ने गुरुवार को पांच सिपाहियों को किया था निलंबित

लखीमपुर खीरी , 7

धौरहरा खीरी। सिसैया खुर्द गांव में हुए विवाद और ग्रामीणों से मारपीट के प्रकरण में पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को पांच सिपाहियों के निलंबन के बाद शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल और ज्यादा बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द गांव में सड़क और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार रात मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर घरों में घुसकर महिलाओं और पुरुषों से मारपीट करने के आरोप लगाए थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने गुरुवार को मुख्य आरक्षी विनोद कुमार,सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।इसी कड़ी में शुक्रवार प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किए जाने को भी इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से मामले में आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top