भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद व कस्ता विधायक ने दीप जलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2026 at 06:47 PM , 9मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ के ग्राम रतहरी के कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर परिसर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने 21 हजार दीप जलाकर, केक काटकर मोदी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के महानायक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि जुगल किशोर ने कार्यक्रम का शुभारंभ 21 हजार दीप जलाकर, केक काटकर नरेंद्र मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना की और कहा सेवा सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्र सेवा संकल्प अभियान और उनके जन कल्याण के कार्यों के लिए राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के साथ-साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समस्त योजनाओं का लाभ पहुंचा कर गरीबों दलितों मजदूरो तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया। नारी शक्ति बंदंन,नारी सम्मान जैसी योजनायें चलाकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया और मोदी जी द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि सर्वश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शमशाद अली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी विश्राम लाल मौर्य, पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, सुरेश राठौर सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments