कटान पीडितों के पास पहुंची रेडक्रॉस खीरी जाना पीड़ितों का हाल प्रभावित क्षेत्र में लगाया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, बाटी दवाइयां एवम लंच पैकेट
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2026 at 06:45 PM , 10एपी सिंह
लखीमपुर खीरी।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश एवम जिलाधिकारी अध्यक्ष रेडक्रॉस खीरी के दिशा निर्देशन में रेडक्रॉस खीरी द्वारा बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के कटान प्रभावित गांव रूरा सुलतानपुर का सर्वेक्षण किया गया, रेडक्रॉस की दस सदस्यीय टीम ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना, उन्हें खाद्य सामग्री एवम दवाएं वितरित की साथ ही उनकी समस्याओं को प्रशासन और रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश तक पहुंचाकर उनकी हर संभव मदद का अश्वासन दिया।रवींद्र शर्मा पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभापति रेडक्रॉस खीरी की अध्यक्षता में कटान पीडितों हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें लगभग दो सो तीस पीड़ितों को दवाएं दी गई , साथ ही डा शर्मा द्वारा परिवारों को कटान के समय नदी से बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखने की सलाह दी, मच्छरदानी का प्रयोग करने एवम बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया।रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव ने बताया कि शारदा नदी के लगातार कटान से ग्रामीणों के सामने संकट गहराता जा रहा है,ग्रामीणों की मानसिक और शारीरिक दशा द्रवित करने वालीं है, प्रभावित ग्रामीणों में डर और भय के साथ प्रशासन के प्रति रोष और असंतोष साफ़ दिख रहा है, एक ग्रामीण प्रदीप कुमार ने रोते हुऐ आक्रोशित होकर कहा कि "आप चलकर मेरे घर की स्थति देखिए 5 दिनों पूरा परिवार भूखा है, पहले कटान में जमीन चली गई और अब घर भी चला गया बताओ परिवार लेकर कहां जाएं।एक अन्य ग्रामीण लालता प्रसाद ने बताया कि मैडम मुसीबत इतनी है कि अब फ़ोन करने पर नाते रिश्तेदारी वाले फ़ोन नही उठा रहे, बंधो पर जगह नही बची कि पन्नी डालकर परिवार को रखे।विश्वनाथ सुनीता, लालता प्रसाद आदि सभी ग्रामीणों ने एक स्वर से प्रशासन से जमीन देने की मांग की।इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, कुमकुम गुप्ता द्वारा पीड़ित परिवारों हेतु लंच पैकेट रेडक्राॅस को भेंट किए गए।रेडक्रॉस खीरी टीम बबिता सक्सेना, शशांक शुक्ला, सतीश द्रिवेदी अनुराग सक्सेना, हीरांगिनी,अतीश द्रिवेदी द्वारा पूरे प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ितों का हाल चाल लिया गया, और प्रत्येक पीड़ित परिवार तक खाद्य पदार्थ और दवाइयां पहुचाई गई। रेडक्रॉस टीम द्वारा ग्रामीणों को साइको सोशल सपोर्ट के साथ साथ जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम में डा रवींद्र शर्मा, आरती श्रीवास्तव, बबिता सक्सेना, सुनीता सिंह शशांक शुक्ला, अतीश, अनुराग सक्सेना, सतीश द्रिवेदी,नीतू अग्रवाल, कुमकुम गुप्ता कनक बरनवाल आदि का सहयोग रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments