थाना मोहम्मदी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 9

मोहम्मदी खीरी।जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मोहम्मदी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 01 अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर और 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक (उ०नि०) संतोष तिवारी को मुखबिर से खास सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर 2026 की रात करीब 1:10 बजे गफ्फारनगर से तिलकपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम गफ्फारनगर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी करके दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुभाष मिश्रा (उम्र 39 वर्ष), पुत्र चन्द्रहास मिश्रा, निवासी ग्राम गफ्फारनगर, थाना मोहम्मदी, जिला खीरी के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मोहम्मदी में मु०अ०सं० 540/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,इस कामयाबी में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे,उ०नि० संतोष तिवारी प्रभारी चौकी अमीरनगर, थाना मोहम्मदी खीरी का० अमरीष शुक्ला थाना मोहम्मदी खीरी का० ब्रजेश कुमार थाना मोहम्मदी खीरी का० दिव्यांशु दीक्षित थाना मोहम्मदी खीरी का० प्रियांशु तिवारी थाना मोहम्मदी खीरी शामिल रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top