वकीलों ने नवांगतुक सिविल जज का किया स्वागत।

लखीमपुर खीरी , 168

निघासन खीरी ।शुक्रवार को तहसील अधिकता संघ निघासन के वकीलों ने नवागतुक सिविल जज दिवांसु सैनी का स्वागत किया।
सिविल जज प्रीति यादव के अवकाश पर जाने के बाद  सिविल जज दिवांसु सैनी की तैनाती सिविल कोर्ट निघासन में की गई।सबसे पहले संघ वरिष्ठ वकील ध्रुव कुमार सिंह,अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव,मंत्री उमाकांत जायसवाल ने स्मृति चिह्न वीपी रुहेला,ब्रह्म प्रकाश मेजर सिंह,रमेश शर्मा ने माल्यार्पण किया संघ के वरिष्ठ सदस्य सुबोध कुमार पाण्डे ने स्मृति चिह्न भेट किया इसके बाद वकीलो का सिविल जज से परिचय कराया।निघासन अधिवक्ता संघ के अथक प्रयास से सिविल कोर्ट की शुरूआत की गई।संचालन करते संघ के वरिष्ठ वकील सुबोध पांडे ने कहा निघासन के वकील अभी सिविलऔर फौजदारी में नये है।यहां के वकील अभी सीख रहे है।उनका सहयोग करने की अपेक्षा की।वकीलो का सम्बोधित करते हुए दिवांसु सैनी ने कहा उनकी तरफ से वकीलो का सहयोग किया जायेगा तथा वकील भी न्यायालय का सहयोग करे जिससे जल्द ही मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।बार और बेंच का आपस में मधुर संबंध रहेगा अगर कभी कोई समस्या होती है।उसका निराकरण आपस मे मिलकर कर लिया जायेगा।इस दौरान संयुक्त मंत्री योगेश सिंह अकेक्षक बच्चा लाल सहित आरपी रुहेला,चन्द्रकेश, विवेक श्रीवास्तव,जगमोहन लाल यादव, मो लतीफ खान,सर्वेश मिश्र, दिनेश वर्मा,ओमप्रकाश अवस्थी, बशीरअहमद,राकेश कुमार, अख्तर अली,लव कुमार तिवारीआदि वकील मौजूद रहे।यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी राकेश वैश्य ने दी।

Related Articles

Comments

Back to Top