*प्रत्येक लाभार्थी के कल्याण के लिए है मोदी की गारंटी:- विजय शुक्ला रिंकू*

लखीमपुर खीरी , 131

गोला गोकरननाथ खीरी।
       शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सानिध्य में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ विजय शुक्ला रिंकू, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सक्सेना ने पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। पालिका अध्यक्ष श्री रिंकू ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि," *प्रत्येक लाभार्थी के कल्याण के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही कही है। हर गरीब ,जरुरतमंद को लाभ देना मोदी की गारंटी है। लाभार्थी सम्पर्क अभियान 01 मार्च से 03 मार्च तक चलेगा।
 कार्यशाला को विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा,जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद स्वर्णकार, मण्डल प्रभारी  अरुण अवस्थी ने विचार रखें।
कार्यशाला में नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह, अनिल जलोटा, रेखा मिश्रा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, विनोद कुमार वर्मा एड.,सुनील शर्मा, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, सीमा सक्सेना, आरती भदौरिया, गीता दुबे, स्वप्निल शुक्ला, विकास मिश्रा, अंकुर वर्मा,राहुल बाल्मीकि,सुनील मिश्रा, नवीन भसीन, वीरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top