हिंदू कन्याओं की शादी के लिए सहयोग देने पर रियाज उल्ला का हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी , 145

वैश्य समाज ने आयोजित किया था समारोह

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।
 हिंदू कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विशेष आर्थिक सहयोग देने के लिए बाथम वैश्य महासभा ने रियाज उल्ला खां को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया।
बाथम वैश्य महासभा, बाथम  वैश्य नवयुवक सभा, बाथम वैश्य महिला सभा द्वारा संयुक्त रूप से 14 फरवरी को आदर्श सर्व वैश्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था। समारोह में एक साथ 12 जोड़ों को सात फेरों में बांधा गया था। जिसमें तमाम लोगों के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम कुशल संपन्न हो गया। हिंदू कन्याओं के विवाह के लिए  रियाज उल्ला खां उर्फ बन्ने प्रधान ने हिंदू कन्याओं की शादी समारोह के लिए सहयोग किया और आर्थिक मदद दी। जिससे गदगद बाथम वैश्य महासभा के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने साथियों के साथ उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top