वाहन दुर्घना में दो की मौत

लखीमपुर खीरी , 133

लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मां बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र धौरहरा के गदियाना निवासी स्व0 लतीफ की पत्नी मोसिमा 38 वर्ष अपने पुत्र शरीफ 3 वर्ष की दवा लेने गांव से खरवहिया बाजार  बाईक चालक पलुवा पुत्र शाफी के साथ जा रही थी। रास्ते में गांव के बाहर सुखनी पुलिया के पास गदियाना निवासी शकील मुल्ला का अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने घायल पलुवा को सीएचसी धौरहरा भेज दिया गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  मुख्यालय भेज दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top