*मकसूदपुर में मिश्रा खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड केन्द्र का हुआ उद्घाटन*

लखीमपुर खीरी , 137

पसगवां खीरी। आज कस्बा मकसूदपुर खीरी में मिश्रा खाद बीज एवं पेस्टिसाइड केंद्र का उद्घाटन हुआ। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
बता दें कि ग्राम जमुका निवासी शिव सरन मिश्रा ने कस्बा मकसूदपुर खीरी में जमुका-भोगीपुर मनी रोड पर मिश्रा खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड केन्द्र खोला है। जिसका आज 23 फरवरी 2024, शुक्रवार को धौरहरा सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा के श्वसुर लालता प्रसाद के कर कमलों से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर शिव सरन मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी तक क्षेत्रीय किसानों को गेहूं, सरसों जैसी फसलों के बीज एवं गन्ना गेहूं आदि फसलों में छिड़काव हेतु अच्छी क्वालिटी की यूरिया, डीएपी जिंक, कीटनाशक आदि की खरीद के लिए दूर तक जाना पड़ता था। हमारे पास फसलों में उपयोग हेतु उन्नत किस्म के बीज, गुणावत्तापरक यूरिया, डीएपी एवं अन्य जिंक आदि गन्ना, गेहूं, सरसों आदि फसलों में छिड़काव हेतु उर्वरक व दवाइयां उचित मूल्य पर मिलेंगी। शिव सरन मिश्रा के छोटे बेटे आकाश मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि किसानों को उनकी खेती में प्रयोग करने के लिए ऐसी यूरिया डीएपी एवं अन्य दवाईयां व उन्नत किस्म के बीज सप्लाई कर सकें जिससे कि किसानों फसलों की अच्छी पैदावार हो सके।
श्री शिव सरन मिश्रा ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
मिश्रा खाद बीज एवं पेस्टिसाइड केन्द्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा के ससुर लालता प्रसाद सहित कमलेश मिश्रा, अरुण वर्मा, छोटे मिश्रा, लालन मिश्रा, डॉक्टर अंकित शर्मा, लखीमपुर वि.हि.वा. जिलाध्यक्ष पत्रकार देवेश मिश्रा, लल्ला वर्मा, यश वर्मा 'बड़क्के', रामसेवक शुक्ला, तरुण बाजपेई आदि सैकड़ों किसान व गणमान्य लोगों ने उपस्थिति होकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top