आम के पेड़ से लटकता मिला शव

लखीमपुर खीरी , 120

मितौली खीरी। अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध अवस्था मे गांव के बाहर आम के पेड़ से शव लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहूँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा (बबौना) निवासी श्री केशन पुत्र मंगूलाल (48) का शव आम के पेड़ से लटकते होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते परिजन सहित गांव की तमाम भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मितौली पुलिस मौके पर पहुच कर शव पेंड से उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों की माने तो मृतक तथा पड़ोस के रहने वाले अजय से एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसे लेकर थाने में भी लिखित तहरीर दी गई थी। म्रतक की पत्नी रो रो कर गांव के ही एक व्यक्ति पर  मारने का आरोप लगा रही थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता शव के पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। जो भी हो सीधे स्वभाव का केशन तो दुनिया से चला गया मौत का कारण तो जांच का विषय है वो पुलिस अपना काम कर रही है। समस्याओ का पहाड़ तो मृतक के परिवार के आगे टूट ही पड़ा है। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है जिसकी अभी शादी करना शेष है।

Related Articles

Comments

Back to Top