साढे आठ टन लिक्विड से सरकारी संरक्षण में भरेंगे 700 आक्सीजन सिलेंडर

लखीमपुर खीरी , 122

लखीमपुर खीरी। शासन के विशेष निर्देश और जिलाधिकारी के प्रयास के बाद बीती रात बोकारो से अक्सीजन का टैंकर आने से अब मरीजों को भारी राहत मिलेगी यह जानकारी डीएम ने दी बताते चलें कि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का भावुक  पत्र सीएम को  लिखा था जनता का आक्सीजन की मांग को लेकर वर्चुअल धरना भी हुआ था अब जनता में हर्ष की लहर है । 850 टन ओ टू 700 सिलेंडर रिफिल होंगे एक बार से कम से कम 40 सिलेंडर रिफिल होंगे। आज डीपीआरओ डीआई काफी देर ऑक्सीजन प्लांट खीरी रोड पर रहे और प्रशासन खाली सिलेंडर का इंतजाम करने में लग गया प्लांट पर सुरक्षा के लिए पुलिस  भी है सूत्रों के अनुसार यह उत्पादन सरकारी संरक्षण में होगा उम्मीद है कि रिफिलिंग शुरू होने के बाद आक्सीजन  संकट  नहीं रहेगा अभी कई पेंच  है।  प्लांट मालिक कितने में सिलेंडर देगा ,तय होना है प्लांट मालिक को कितना लाभ प्रति सिलेंडर मिलेगा, इनकी भूमिका अभी तय नहीं हुआ संख्या में अभी खाली सिलेंडर भी नहीं है।

Related Articles

Comments

Back to Top