पीस कमेटी की बैठक हुई

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी। नीमगांव कोतवाली प्रांगण में एसआई संजीव तोमर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गयी। पीस कमेटी बैठक आगामी ईद उल फितर त्यौहार को लेकर शासन के दिशानिर्देश के तहत कोविड19 को दृष्टिगत सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों और नव निर्वाचित प्रधान गणों को बताया कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा करायें और मास्क लगाते हुए घरों में अपने को सुरक्षित रखें आप सुरक्षित रहेंगे तो देश और समाज सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर दरोगा कमल किशोर सिंह सहित क्षेत्र के प्रधान गण नीमगांव प्रधान प्रतिनिधि कमाल खां, पैला प्रधान श्रीपाल मिश्रा , शिवबालक जायसवाल, सनिगवां प्रधान अम्बिका प्रसाद परसेहरा खुर्द प्रधान आस्फाक खां सहित दर्जनों सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top