सीएचसी प्रभारी पर न जाने किसका है दबाव। उन्हें नहीं है आमजनों की जान की परवाह
लखीमपुर खीरी May 09, 2021 at 09:38 PM , 127महेवागंज कस्बे की दुबग्गा रोड के फर्जी झोलाछापों को नहीं है कोरोना का खौफ
झोलाछाप दर्जनों की भीड़ इकट्ठा कर इलाज के बहाने में लोगों को बांट रहे संक्रमण।
स्वास्थ्य विभाग सबकुछ जानकर भी बना अंजान। झोलाछापों पर कार्यवाई करने से कतरा रहे सीएचसी अधीक्षक
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे महेवागंज कस्बे में कोरोना जैसी भयंकर महामारी के चलते जहाँ पूरा देश इस संक्रमण से जूझ रहा है। लोग मर रहे हैं। जिसके चलते देश भर में लाकडाउन भी लगाया गया है। सबकुछ बंद है। लोगों के व्यापार भी बंद हैं। यह सब इसलिए कि इस संक्रमण से सबको बचाया जा सके। वहीं शासन प्रशासन इस महामारी से बचने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है। लेकिन महेवागंज इलाके के झोलाछापों एवं बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे नर्सिंग होमों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। वह खुलेआम लाकडाउन की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। महेवागंज की दुबग्गा रोड पर झोलाछाप जैसे फर्जी डाक्टरों की भरमार है। यह झोलाछाप कोरोना जैसी गाइडलाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। इन फर्जी डाक्टरों के यहां दर्जनों लोगों की भीड़ लगती है। यह लोग इलाज के नाम पर वैसे भी लोगों को लूट रहे हैं साथ ही इलाज के नाम पर खुलेआम संक्रमण भी बांट रहे हैं। यही हाल पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौरान जब पूरे देश में लाकडाउन लगा था तब यह झोलाछाप इसी तरह खुलेआम सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे थे। इसी दौरान सीएचसी प्रभारी फूलबेहड़ डाक्टर अमितेष दत्त द्विवेदी अपनी टीम को लेकर साथ ही तहसील प्रशासन, एवं पुलिस प्रशासन ने छापामारी कर इन फर्जी डाक्टरों के यहाँ दर्जनों मरीजों का इलाज करते पकड़ा था। कार्यवाई में करीब आधा दर्जन फर्जी दवाखाने कथित नर्सिंग होम सीज कर दिये थे। करीब चार माह बाद सीएचसी अधीक्षक ने सभी को दोबारा अभयदान देकर बरी कर दिया था। और तब से यह झोलाछाप दोबारा लोगों को मौत बांटने का काम कर रहे हैं। साथ ही सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। लेकिन इतनी भयंकर महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments