वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी ने की समीक्षा

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्किल पलिया के थाना पलिया, थाना संपूर्णानगर, थाना चंदनचैकी व थाना गौरीफंटा के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रुम के दौरान महोदय द्वारा समस्त विवेचकों से लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

 

 

Related Articles

Comments

Back to Top