कोरोना आपदा के नाम पर चारों तरफ लूट

लखीमपुर खीरी , 130

लखीमपुर खीरी। सुनकर चैकिएगा नहीं, लखीमपुर से अगर आप लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद अपने मरीज को लेकर जा रहे हैं तो निजी एम्बुलेन्स का किराया 30 से 35 हजार रुपए देना पड़ेगा। इतना ही नहीं आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी आप को खुद करनी पड़ेगी। सब बेलगाम हो चुके हैं। कोरोना आपदा के नाम पर चारों तरफ लूट मची हुई है। प्रशासन में बैठे अफसर कुछ सुनने को तैयार नहीं है। नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ऐसी दशा में आप के घर कोई बीमार हो जा रहा तो भगवान ही बचाए। ये होता है आपदा में अवसर। कल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एम्बुलेंस कर्मियों की तारीफे कर रहे थे लेकिन ये इनका असली चेहरा है। लोगों की अपील है कृपया ऐसे दलालों से सावधान रहें। ये बस लूटने के लिए बैठे हैं। यही हाल अन्य आवश्यक वस्तुओं में भी मचा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top