चैधरी अजित सिंह को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का 6 मई दिन गुरुवार को गुरूग्राम में कोरोना संक्रमित होने के चलते निधन हो गया।वह 82 वर्ष के थे।उनका कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरूग्राम अस्पताल में चल रहा था इलाज। चैधरी अजित सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक।चैधरी अजित सिंह के पंचतत्व में विलीन होने की सूचना जनपद लखीमपुर में मिलते ही राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके सहज और कर्मठता व्यक्तित्व को याद कर, जनपद में लाक डाउन होने के कारण शोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला अध्यक्ष सीमाब अहमद उर्फ चांद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, जिला महासचिव पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी, जिला सचिव अंजुम खान, तराई जोन के सचिव धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, परिक्रमा वर्मा, चंद्रप्रकाश बाजपेई, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा जी, रामदेवी, उर्मिला, पंकज कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष दानिश खान, आदि आदि लोगों ने चैधरी अजीत सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि समर्पित की पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई सभी कार्यकर्ताओं का मन कोक वेदना से भर गया सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर के किसानों के मसीहा चैधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top