अग्नि पीड़ितों के लिए विधायक ने किया तुरन्त इन्तजाम

लखीमपुर खीरी , 101

पलियाकलां-खीरी। अग्नि पीड़ितों के बच्चों को जमीन पर लेटा देख कर विधायक ने 60 पलंग, मच्छरदानी व चादर का तुरंत इंतजाम किया। एक घंटे के अंदर अग्नि पीड़ितों के लिए विधायक रोमी साहनी ने की लाखों रुपए के 60 लोहे के पलंग, चादर व मच्छरदानी की व्यवस्था की। पलिया तहसील के गुलरा गांव में मतदान के दिन अचानक लगी आग से 60 ग्रामीणों के घर जल गए थे। सीने से लगाकर बच्चों व बड़ों का विधायक ने दुख बांटा, तुरंत लाखों रुपयों का सामान वितरण किया। कोरोना संक्रमण से उभरते ही भाजपा विधायक रोमी सहानी ने गरीबों के बीच पहुंचकर फिर सहायताशुरू की।

Related Articles

Comments

Back to Top