ऑक्सीजन प्लांट जल्द चालू कराने की मांग
लखीमपुर खीरी May 07, 2021 at 09:35 PM , 124लखीमपुर खीरी। कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार पंकज ने जिलाधिकारी खीरी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन प्लांट जल्द चालू कराने की मांग की। किसान कांग्रेस के पूर्व सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज ने जिला अधिकारी खीरी को पत्र लिखकर जिले में ऑक्सीजन की कमी को तत्काल पूरा कराए जाने की मांग की है और तत्काल ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा जिले के हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं लोग असमय अपनों को खो रहे हैं पूरे पूरे परिवार अनाथ होते जा रहे हैं कोई अपना पिता कोई अपना भाई कोई अपना लाल कोई अपनी मां कोई अपनी बहन को ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं बचा पा रहे हैं आमजन की असमय मौत का सबसे बड़ा कारण ऑक्सीजन का ना मिल पाना है कुंभकरणी नींद में सो रही प्रदेश सरकार अपने मद में चूर है आमजन मौत के आगोश में असमय ही समा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है पूरा देश पूरा प्रदेश आज ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है खासकर जनपद खीरी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं मेरा मन बहुत दुखी है लेकिन शासन-प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा खीरी की जनता को हम यूं ही मरने के लिए नहीं छोड़ सकते लखीमपुर खीरी में तत्काल ऑक्सीजन प्लांट चालू करवाया जाए और ऑक्सीजन की कमी को तत्काल पूरा किया जाए ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जिन्हें तत्काल बहाल किए जाने की आवश्यकता है लखीमपुर जिला अस्पताल की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है न दवाइयां हैं ना बैड हैं ना अक्सीजन है ना डॉक्टर है इस पर भी सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
लखीमपुरखीरी। डस्ब् शशांक यादव ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र, ऑक्सीजन किल्लत को लेकर लिखा पत्र, बाराबंकी से आ रही ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं, बन्द रिफलिंग प्लांट को शुरू करने की मांग, होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं।






_page-0001.jpg)
























Comments