तेज हवाओं के साथ बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर लगाया ग्रहण

लखीमपुर खीरी , 0

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र में 32 घंटे से अधिक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हाई टेंशन लाइन के तार और पोल कई जगहों पर गिरने से बिजली बाधित हो गई है। जिससे लोग घर में कैद होकर रह गए बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। 
आफत बनकर आई बारिश से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते लोग दैनिक आवश्यकताओं के लिए जरूरत पानी नसीब नहीं हो रहा है वहीं सड़कों पर नाव चलने की स्थिति बन गई है। जिससे जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा है। बच्चों के लिए दूध आपूर्ति न हो अपने से  लोग खासे परेशान है।शहरी क्षेत्र से लेकर गांव तक 40 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप्प हो कर रह गई है। जिसके चलते पीने के लिए पानी को तरसना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की अधिकारियों की माने तो अभी व्यवस्था बहाल होने में काफी समय लगेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top