बारिश-तेज हवा में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत
लखीमपुर खीरी Sep 26, 2026 at 06:25 PM , 0एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, परिजनों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा
मोहम्मदी। थाना उचौलिया क्षेत्र के ग्राम बालदेवता में शनिवार दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश और तेज हवा के बीच पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान दीवार के मलबे में दबकर नीतू पत्नी राहुल (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से नियमानुसार जो भी सहायता संभव होगी, वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments