राजा प्रताप इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 0

सिंगाही-खीरी। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित राजा प्रताप इंटर कॉलेज में शनिवार को आधुनिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कयूम ने विद्यालय को स्मार्ट क्लास समर्पित की। इसके शुरू होने से अब छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. ए. न्यू खान, प्रबंधक संजय तिवारी और प्रधानाचार्य मदन गोपाल वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पुरुषोत्तम सोनी, श्री राम सिंह, अतुल भंडारी, रामस्वरूप मास्टर, किरण शाह, आजम हुसैन, मेराज गौरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन मोहम्मद कयूम ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली नींव है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रबंधक संजय तिवारी और प्रधानाचार्य मदन गोपाल वर्मा ने स्मार्ट क्लास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि इससे बच्चों की सीखने की क्षमता और बेहतर होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top