नीलगंज नरसंहार जलियांवाला बाग से भी अधिक बीभत्स: पं. राजेश दीक्षित

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी में आजाद हिंद फौज के अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी। आजाद हिंद फौज के बलिदानी सैनिकों का जिस तरह से 25सितंबर 1945 की रात सामूहिक नरसंहार अंग्रेजों द्वारा किया गया था वह जलियांवाला बाग की घटना से कहीं ज़्यादा बीभत्स थी उक्त विचार व्यक्त करते हुए श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित ने आजाद हिंद फौज के बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं नमन करते हुए कहा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ सुभाष वादी जनता के विद्या सागर शर्मा ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का बीर बलिदान दिवस इतिहास में सदैव अमर रहेगा।25 सितंबर 1945 को रात्रि में पश्चिम बंगाल स्थित चौवीस परगना उत्तर जनपद के नील गंज में बागान क्षेत्र में आजाद हिंद फौज के 2300 युद्ध बंदियों को मशीन गन चलाकर सामूहिक नरसंहार अंग्रेजी सैनिकों द्वारा किया गया।उस इलाके की जमीन खून से लाल हो गई थी। बलिदानी सैनिकों के शवों को पेट्रोल डालकर जला दिया गया तथा शवों को समीपस्थ नदी व जंगलों में फिंकवा दिया गया था। देशभक्त सैनिकों को इम्फाल व नगालैंड आदि क्षेत्रों से गिरफ्तार कर बागान में रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में सभी सुभाष वादियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Comments

Back to Top