प्रधान द्वारा कराया गया सैनिटाइजर व मास्क वितरण का कार्य
लखीमपुर खीरी May 07, 2021 at 09:32 PM , 130फूलबेहड़ -खीरी। सिकटिहा रमुआपुर के नवनिर्वाचित प्रधान अमित कुमार वर्मा उर्फ पिंकू के निर्देशानुसार गाँव की जनता के हित में कोरोना वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सिकटिहा रमुआपुर ग्राम सभा में आम जनता में नवनिर्वाचित प्रधान अमित कुमार वर्मा जी के द्वारा सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण का काम किया गया। प्रधान अमित कुमार वर्मा जी ने जनता जनार्दन से अपील किया कि मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें , अनावश्यक घर से बाहर न निकलें , भारत सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन अवश्य करें , और सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं । अमित वर्मा जी ने कहा कि यह मानवता की परीक्षा का समय है एक दूसरे की यथाशक्ति सहायता करने का समय है, इस कठिन परिस्थितियो में हम अपनी जनता के साथ हैं ।किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो मैं यथासंभव मदद करने की पूर्ण कोशिश करूंगा । वहीं पर कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण में प्रधान अमित कुमार वर्मा उर्फ पिंकू भैया के साथ सहयोगी बनकर आये नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश मौर्य व गांव के कुछ समाजसेवी लोग रिंकू वर्मा,जयकरन राज,रामनरेश राज,बिहारी राज,रंजीत राज,रंजीत गुप्ता,दुलारे चैहान,देशराज वर्मा,अंकित वर्मा,सरोज राज, के.के.वर्मा,आशीष वर्मा,इनके साथ साथ और भी अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments