साहेब 5 दिन से लाइन में लगे हैं गेंहू नही उतर पा रहा पुलिस ऊपर से चालान काट रही-ट्रक ड्राइवर

लखीमपुर खीरी , 164

लखीमपुर खीरी। जिले में गेहूं खरीद वेवस्था चरमराई हुई हैं कर्मचारी कोरोना की आड़ लेकर सही से गेहूं खरीद नही कर रहे,गेहू खरीद चालू हुए लगभग 1 महीना हो गया है अभीतक सेंटरों पर वेवस्था सही नही हो पाई, उधर सेंटर इंचार्ज का कहना है कि उतार सही से ना होने के कारण सेंटर पे स्टॉक लगा है। एफसीआई के गोदामो पर ट्रको की लाइन लगी हैं लाइन इतनी लंबी है कि पांच पांच दिन तक नंबर नही आता इसका कारण पता किया गया तो बताया गया उठान और उतार साथ साथ हो रहा है गोदाम छोटे है लेबर कम है इसलिए उतार बाधित हो रहा है। और ऊपर से एफसीआई ने मोमेंट प्लान सही से नही जिससे एक जगह ही ट्रको की भीड़ लग जा रही है, कोरोना काल मे सरकार गेंहू खरीद पर कतई ध्यान नही दे रही हैं। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि साहेब हम 5 दिन से लाइन में लगे हैं अभी नंबर नही आया है ऊपर से पुलिस चालान कर के गयी कोरोना काल मे हम अपनी जान जोखिम में डालकर खाद्यान के काम कर रहे हैं लेकिन मेरी सुनने वाला कोई नही है।

Related Articles

Comments

Back to Top