चुनाव ड्यूटी से वापस लौटे पीडब्लूडी जेई का निधन
लखीमपुर खीरी Apr 27, 2021 at 09:47 PM , 191लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव मतदान में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करने वाले एक पीडब्लूडी जेई का कोरोना से निधन हो गया वह 19 अप्रैल को मतदान में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कर वापस लौटे थे। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड 3 के जेई केपी वर्मा की ड्यूटी बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगी थी। ड्यूटी के लौटने के अगले दिन ही उनके तेज बुखार आया जांच कराने पर वह कोरोना संक्रमित निकले। लखनऊ के एक अस्पताल में उनका आकस्मिक निधन हो गया। बताते हैं कि चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद लगभग 2 दर्जन से अधिक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी बीमार हंै जिनमें कई कोरोना संक्रमित भी बताए जा रहे हैं। इतनी मौतों के बाद क्या मतगणना कराना लोगों की जान से ज्यादा जरूरी है अब अधिकारियों व कर्मचारियों के दबी जुबान से यह सवाल उठने लगे हैं आखिर चुनाव आयोग, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन इन मौतों का संज्ञान क्यों नहीं ले रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments