चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए...वरिष्ठ पत्रकार मुजीब सिद्दीकी हुए सुपुर्द ए खाक
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2021 at 08:45 PM , 416लखीमपुर-खीरी। चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए...ये जगजीत सिंह की मशहूर लाइन को चुराकर मैंने मोहम्मदी के वरिष्ठ पत्रकार व डाक्टर मुजीब अहमद सिद्दीकी को अर्पित कर दिया है। जिसने अपनी जिंदगी को बिना कुछ कहे अलविदा कह दिया। वरिष्ठ पत्रकार व डाक्टर मुजीब अहमद सिद्दीकी का बुधवार शाम अचानक मृत्यु का समाचार मिलने पर नगर से लेकर क्षेत्र के सभी लोग अचंभित से हो गए सभी ने अचानक हुई इस घटना पर गहरा दुःख जताया। सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से मुजीब अहमद सिद्दीकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है,पत्रकारिता जगत के लिए ही नही बल्कि समाज को भी एक बहुत बड़ी क्षति पहुँची है,मरहूम डाक्टर मुजीब अहमद सिद्दीकी लगभग 35 वर्ष से पत्रकारिता करते आ रहे हैं इनके लिखे हुए समाचार कई पेपरों में प्रकाशित हुआ करते थे तथा निर्भीक पत्रकारों में उनकी गिनती होती थी,लेकिन आज कुदरत ने वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर मुजीब अहमद सिद्दीकी को हम लोगों से छीन लिया मरहूम की कमी पत्रकारिता जगत में हमेशा खलती रहेगी,पत्रकारिता क्षेत्र में लाने के लिए मुजीब अहमद सिद्दीकी ने कई युवा पत्रकारों को लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ में शामिल किया और इतना ही नहीं उनका मार्गदर्शन लगातार करते रहे,उनके निधन पर सभी ने गहरा दुखरू व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार मुजीब अहमद सिद्दीकी के अचानक इंतकाल से पत्रकारों में शोक
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी से प्रखर व बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मुजीब का इंतकाल हो गया है। वे प्रिट मिडिया से 1985 में दैनिक नवसत्यम समाचार पत्र के लिये लेखन किया करते थे। आज अचानक तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हे शाहजहाँपुर ले गये जहाँ चिक्तिस्को ने अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया और मुजीब ने दम तोड़ दिया। मुजीब अहमद सिद्दीकी तहसील व कस्बा मौहम्मदी से प्रखर व बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे प्रिट मिडिया से 1985 में दैनिक नवसत्यम समाचार पत्र के लिये लेखन किया करते थे।वर्तमान समय में भी मीडिया से जुड़े हुये थे साथ साथ होमियो पैथिक चिकत्सा के डाक्टर भी थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के अलावा सामाजिक व पारिवारिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है। परिजन व मित्र लोग मुजीब की अकस्मात मौत से काफी व्यथित हैं। जिला लखीमपुर खीरी के दैनिक जनमाध्यम,ख्वाजा एक्सप्रेस,पब्लिक की लहर व सत्ता एक्सप्रेस के कार्यालय पर तमाम मीडिया कर्मियों के द्वारा शोक सभा आयोजित की गयी तथा दिवंगत पत्रकार मुजीब अहमद की स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही मृतक के परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में ब्यूरो चीफ वरिष्ठतम पत्रकार डाक्टर अखलाक अहमद खां,जिला संवाददाता सियाराम गौड़,जिला संवाददाता सुनील पान्डेय,जिला संवाददाता श्याम प्रकाश शुक्ला,के के शुक्ला,जिला संवाददाता अरुण कुमार सिंह,सम्पादक बीपी शुक्ला,पत्रकार श्रीमती सीमा गौड़,शत्रुजीत सिंह चैहान विनोद सिंह सहित जिला के अनेक पत्रकार बन्धुओं ने शोक व्यक्त किया।






_page-0001.jpg)
























Comments