प्रसाद ग्रहण कर बाबा से कामना करें
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 08:56 PM , 197पलियाकलां-खीरी। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए पंचमुखी बाबा की प्रेरणा से षष्टम वार्षिक उत्सव बाबा की इच्छा तक स्थगित किया जाता है। पंचमुखी हनुमान मंदिर में 23 तारीख को बाबाजी का लगेगा भोग होगा प्रसाद वितरण प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निघासन रोड मरुआ पश्चिम स्थित दक्षिण मुखी श्री पंचमुखी हनुमान बाबा जी के षष्टम वार्षिकोत्सव अवसर पर दिनांक 23 अप्रैल दिन शुक्रवार प्रातः 10रू15 पर बाबा जी का भोग लगेगा उपरांत प्रसाद वितरण होगा। जिसमें आप सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं अतः सभी भक्तों से निवेदन है दरबार में आकर बाबा का आशीर्वाद एवं भोग प्रसाद ग्रहण कर बाबा से कामना करें। हे बाबा हमारे सभी देशवासियों की रक्षा करो हमसे कोई त्रुटि हुई हो तो हमें क्षमा करो और हमारे देश से इस भयानक कोरोना रूपी महामारी को समाप्त कर सभी प्राणियों का कल्याण करो सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें एवं उचित दूरी का पालन करते हुए बाबा का प्रसाद व आशीर्वाद ग्रहण करें।






_page-0001.jpg)
























Comments