प्रतिभा प्रोत्साहन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 149

मितौली खीरी। विकास खंड मितौली सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन दैनिक जागरण पत्रकार अखिलेश मिश्र द्वारा आयोजित किया गया जिसमें लखनऊ मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर, मुख्य अतिथि उपजिलाअधिकारी दिग्विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि चंदन देव पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रकाश मिश्र द्वारा की गई  मंडलाध्यक्ष अतुल कपूर द्वारा जिला अध्यक्ष से पदौन्नति कर मण्डल कार्य कारिणी सक्रिय सदस्य का मनोनयन पत्र सौपा गया। मंच का कुशल संचालन सुरेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया  पत्रकारों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सम्मानित पत्रकार गण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top