पंचायत चुनाव में अब न्याय की संभावना खत्म-संतोष शर्मा
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2021 at 08:41 PM , 297के के शुक्ला..
गोला गोकरण नाथ खीरी। भाजपा समर्थित मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 1995 के आधार पर जो पहले आरक्षण किया गया था वह पिछड़ी जातियों व हरिजनों को न्याय देना वाला आरक्षण था नाटकीय ढंग से भ्रष्ट अधिकारियों बहुवालियो की साठ गांठ से पूरे उत्तर प्रदेश में 2015 के आधार पर जो आरक्षण किया गया है। जहाँ वषों से पिछड़ी जातियों के आरक्षण की आवश्यकता थी और हरिजन सीटों आवश्यकता थी वहाँ सामान्य सीट कर दी गई है जहाँ पिछड़ी जातियों का आरक्षण होना था वहाँ हरिजनों कर दिया गया है । पिछड़ी जाति व हरिजन जातियों को लड़ने का कार्य पूरे प्रदेश में किया गया है। श्री शर्मा ने अपने पैतृक ग्राम पंचायत सकेथू का जिक्र करते हुए कहा कि सकेथू में 1995 से दो कार्यकाल हरिजन सीट रही व तीन कार्यकाल सामान्य सीट रही पड़ोस ही ग्राम पंचायत सेमरई में एक बार हरिजन सीट व चार बार सामान्य सीट रही , ग्राम पंचायत खानपुरजिगन्ह में सामान्य ओर पिछड़ी जाति की सीट हमेशा रही इस बार फिर सामान्य सीट कर दी गई ,ग्राम पंचायत भल्लिया व खम्होल ग्राम पंचायत हमेशा सामान्य व पिछड़ी जाति की सीट रही और इस बार भी पिछड़ी जाति की सीट दोनों कर दी गई जब कि इस बार दोनों हरिजन होनी चाहिए थी उच्च न्यायालय के आदेश का सहारा लेकर बहुवालियो के माध्यम से भ्रष्ट अधिकारियों ने लूटने का काम किया है जबकि नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभाओं में कहते है कि और दलो की सरकारों ने जिन जातियों को न्याय नही दिलाया है उन्हें हमारी भाजपा सरकार न्याय दिलाने का काम कर रही है। यदि अगर उत्तर प्रदेश के पंचयात चुनाव में वंचित वर्गों को न्याय दिलाना था तो उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश की सरकार उच्चतम न्यायालय क्यों नही गई यह सिद्ध होता है कि पिछड़े अति पिछड़े दलित अति दलितों को उत्तर प्रदेश की सरकार न्याय दिलाना नही चाहती है। ये वंचित वर्ग के लोगो के साथ कुठारघात है। पंचायत चुनाव में अब न्याय की संभावना खत्म हो गई है






_page-0001.jpg)
























Comments