विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी में जागरूकता कार्यशाला, विशेषज्ञों ने कहा- परेशानी को छिपाएं नहीं, बात करें
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 06:25 PM , 8मोहम्मदी,खीरी।विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वावधान में जे.पी. इंटर कॉलेज, मोहम्मदी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला में मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्कड़, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पांडेय और साइकाइट्रिक नर्स विवेक मित्तल ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के उपाय बताए।विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक परेशानी को नजरअंदाज न करें। परीक्षा का दबाव, पारिवारिक समस्याएं और रिश्तों की उलझनें मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। इन्हें छिपाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से खुलकर बात करें और जरूरत पर विशेषज्ञ की मदद लें। सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या से इससे निपटा जा सकता है।उन्होंने चेतावनी संकेतों के बारे में बताया कि यदि कोई व्यक्ति लगातार उदास रहे, लोगों से दूरी बनाए या नकारात्मक बातें करे तो उसे अकेला न छोड़ें, उसकी बात सुनें और समय पर पेशेवर मदद से जोड़ें।कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा बात करें, सुनें और समय पर सहायता लें - एक बातचीत किसी की जिंदगी बचा सकती है।






_page-0001.jpg)
























Comments