*बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बांटी राहत सामग्री, सुनीं समस्याएं*
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 06:28 PM , 5*लखीमपुर-खीरी।* नकहा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने रहेरिया, कलां का मजरा, लोधनपुरवा और उत्तमपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से घिरे घरों तक पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान वितरित किया।
ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ से हुए नुकसान, फसल क्षति और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने चारा-पानी, दवाओं और आवागमन की दिक्कतें बताईं। इस पर जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को राहत से वंचित न रखा जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से पहुंचाई जाएं।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments