स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की जिला इकाई की बैठक संपन्न,निकायों को सशक्त बनाने पर चर्चा
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 06:30 PM , 9लखीमपुर खीरी। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश (पंजी.) की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल इलीट इन में संपन्न हुई। इस बैठक में स्थानीय निकायों की मजबूती और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और गंभीर विचार-विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ‘कन्हैया’ ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 16वें वित्त आयोग की प्राथमिकताओं, निकाय अध्यक्षों के वेतन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही इन मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि नगर क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों का निर्माण अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से कराया जाए, जिससे शहरी विकास को गति मिल सके।इस महत्वपूर्ण अवसर पर परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’, निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम खां एवं धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खाँ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के अंत में परिषद के पदाधिकारियों ने दोहराया कि स्थानीय निकायों को और अधिक सशक्त बनाने तथा आम जनता के मुद्दों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने के लिए परिषद निरंतर प्रयासरत रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments