अभायो शिक्षक महासंघ ने अंडमान के नवनियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी।महामहिम दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा वर्तमान राज्यसभा सांसद को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में अनुराग पांडेय (अवर सचिव, भारत सरकार,नगर विमानन मंत्रालय,सुमित शर्मा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष),राहुल गौर (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-प्रोड्यूसर व कास्टिंग डायरेक्टर), नवनीत दीक्षित (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), योगी रामानंद सक्सेना (प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश) एवं गौरव वरिष्ठ बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।भेंट के दौरान अंडमान एवं निकोबार को योग वेलनेस एवं आध्यात्मिक पर्यटन के एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी महामहिम के साथ सार्थक चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव रखा कि अंडमान की प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र, शांत वातावरण और योग की भारतीय विरासत को एक साथ जोड़कर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए योग एवं वेलनेस आधारित पर्यटन कार्यक्रम, योग शिविर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग आयोजनों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे पर्यटन को नई दिशा मिलने के साथ-साथ योग के वैश्विक प्रचार-प्रसार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
महामहिम श्री दिनेश शर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल के विचारों को आत्मीयता से सुना और इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा की।

Related Articles

Comments

Back to Top