कृषक समाज इंटर कालेज मे मनाई गई बीर अब्दुल हमीद की जयंती,

लखीमपुर खीरी , 5

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला प्रधानाचार्य अनन्त प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में देश के वीर सपूत एवं परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा जी ने वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और देशप्रेम से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top