*बाढ़ का खौफ-ट्रेन थी बंद अब रोड़ हुई बंद, सिस्टम नहीं दे रहा ध्यान।*
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 08:05 PM , 13पलिया में बाढ़ के खतरे ने जहां ट्रेनो का चक्का जाम कर दिया वही एक बार फिर पलिया दुधवा रोड के बंसी नगर रपटा पुलिया पर चल रहे पानी के तेज बहावों ने सड़कों को बंद कर एक नई मुसीबत खड़ा कर दिया जानकारों का कहना है की लगातार हो रही बरसात के कारण पानी का तेज बहाव से रेलवे और सड़कों को बाधित कर देता है लेकिन अगर समय रहते इस पर गंभीरता से काम किया जाए तो काफी हद तक इस मुसीबत से छुटकारा मिल सकता है
*कृष्ण जन्माष्टमी पर रवि गुप्ता की हुंकार ।*
पलिया कलां खीरी। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मोहल्ला किसान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच से भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने पलिया में बड़ी रेल लाइन की मांग को लेकर हुंकार भरी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेगुप्ता ने कहा बड़ी रेलवे लाइन पलिया क्षेत्र के लोगों का हक है और इसे हर हाल में यहां लाया जाएगा।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए रवि गुप्ता ने भावुक और कड़े तेवर में कहा, मेरे शरीर के रक्त की एक-एक बूंद पलिया विधानसभा की जनता के लिए समर्पित है। बरेली बड़ी रेलवे लाइन पलिया के लोगों का अधिकार है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पलिया के विकास और जनहित के मुद्दों से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान कार्यक्रम कमेटी के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व समर्थक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments