सपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर आवाहन पत्र बांटे
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2020 at 09:17 PM , 125मितौली-खीरी। समाजवादी पार्टी विधानसभा कस्ता के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला की अगुवाई में समाजवादी परिवर्तन पद यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर आवाहन पत्र बांटे। समाजवादी परिवर्तन पद यात्रा के दूसरे दिन समाजवादियों ने रौतापुर, पलिया माफी, छोटी पलिया व ढाका में आवाहन पत्र वितरित कर समाजवादी सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों व अखिलेश यादव की नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया। पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने लोगों को जागृत करते हुए बताया कि आज भारत की मूल प्रवृत्ति और उसकी आत्मा ‘बहुलतावादष् को नष्ट किया जा रहा है ,और इस देश को एक धर्म आधारित राज्य में तब्दील किया जा रहा है। प्रदेश आज लूट-मार, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और जातियता की आग में जल रहा है। उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन बलात्कार और कत्ल की चित्कार जनता को सुनाई ना दे। भाजपा सरकार ने जनता का अमन चैन छीन लिया है, जनता बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिये समय के इन्तजार में है। वहीं छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाजवादी छात्रसभा के जिला महासचिव प्रवीन यादव ने कहा कि आज हमारे नौजवान बेरोजगारी के दंश से हताश और निराश हैं, और इससे उपजी नकारात्मकता से अवसाद में जा रहे हैं। संविधान और उसकी कोख से निकलीं संवैधानिक संस्थाएं आज अपनी साख खो चुकी हैं, और कराह रही हैं। सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचकर इस देश को पुनः किसी नयी ईस्ट इंडिया कम्पनी के हाथों में गिरवी रखने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी का आव्हान पत्र काफी संक्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments