पत्रकारों को एकजुट होकर चलने की आवश्यकता

लखीमपुर खीरी , 106

मोहम्मदी-खीरी। ग्राम बागबाही साक्षात फिलिंग स्टेशन गोला रोड मोहम्मदी में तहसील अध्यक्ष जसवन्त सिंह की अध्यक्षता में संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला सचिव-जगतार सिंह ने बताया कि, आये दिन पत्रकारों को झूठे केस में फसा कर उनका उत्पीड़न किया जाता है पत्रकारों को एकजुट होकर चलने की आवश्यकता है एवं तहसील अध्यक्ष जसवन्त सिंह ने बताया कि बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष पत्रकारिता करने की जरूरत है एवं निस्वार्थ सेवा भाव से पत्रकारिता करनी चाहिए। जिसमे जिला सचिव- जगतार सिंह, तहसील अध्यक्ष- जसवन्त सिंह, तहव. आईटी सेल प्रभारी- उत्कर्ष शुक्ला, तहव उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, महा सचिव सर्वेश कुमार, महा सचिव विकास, संगठन मंत्री इलियास, तहव सचिव मुदस्सिर, तहव मीडिया प्रभारी उस्मान अहमद, तहव संघटन मंत्री अरुण कुमार, जसवन्त सिंह हांडा, तहव सचिव अमित कुमार, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top