पिपरा ग्राम पंचायत मे खुली बैठक मे हुआ कोटे का चयन, तीन उम्मीदवारो मे महिला के नाम पर उपभोक्ताओं ने लगाई मुहर,
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2026 at 05:57 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरा ग्राम पंचायत मे खुली बैठक मे ग्राम प्रधान नीरज कुमार की अध्यक्षता व एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित श्रीवास्तव व बीईओ कृषि की व ग्रामीणो की उपस्थित मे कोटे की दूकान का चयन किया गया,
जिसके चलते पिपरा ग्राम पंचायत मे सूवह से लेकर गहमा गहमी के माहौल के बीच तीन लोगो ने कोटे की दुकान के लिये उम्मीदवारी दिखाई थी, जो कि एक महिला अर्चना देवी व ओम प्रकास व सतीश कुमार ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी,
लेकिन उसके बावजूद सतीश कुमार ने अपना पर्चा वापस लेते हुये ओम प्रकाश को अपना समर्थन सौपा था, लेकिन खुली बैठक के दौरान वोटिंग होने पर उपभोक्ताओं ने अर्चना देवी को 122 मत व ओम प्रकाश को 114 मत मिले, जिसके चलते अर्चना देवी ने आठ बोटो से विजय हांसिल कर कोटे चयन की प्रकिया पूरी की,इस दौरान तमाम ग्रामीणो के सहित श्याम विहारी वीडीसी ग्राम प्रधान प्रतिनिध अरविंद कुमार व सिकंदराबाद पुलिस चौकी इंचार्ज मय पुलिस टीम के सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे,






_page-0001.jpg)
























Comments